फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 45 लाख से अधिक की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। अमेरिका भेजने का झांसा देकर दो अलग-अलग केसों में 45 लाख से अधिक की ठगी हुई है। पुलिस ने मामलों में हरियाणा के दो ट्रैवल एजेंटों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों में धर्म सिंह निवासी बोहड़ जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा, कर्ण निवासी पिपली जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा और दो सगे भाई वरूण थिंद व हिमांशु थिंद निवासी घेर सोढि़यां पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन


पहले केस में लवप्रीत सिंह निवासी पातड़ां की ओर से पातड़ां पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक हरियाणा के धर्म सिंह व कर्ण ने उसे व उसके दोस्त विक्रमजीत सिंह निवासी पटियाला को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 10.24 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में न तो अमेरिका भेजा और न ही पैसे वापस किए। दूसरे केस में गौतम लाल निवासी पटियाला की ओर से थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वरूण व उसके भाई हिमांशु ने उसे अमेरिका भेजने का झांसा देकर 35 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में अमेरिका नहीं भेजा और मांगने पर पैसे भी वापस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें