फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से किया इनकार करने पर छठी मंजिल पर जान देने चढ़ गई नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला की साईं मार्केट के नजदीक अंबे अपार्टमेंट में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब प्रेमी के शादी से इनकार करने पर अपार्टमेंट में ही साफ-सफाई का काम करने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर चढ़ गई। गुस्साई लड़की छठी मंजिल की छत के एक किनारे पर बैठ गई और ऊपर से छलांग लगाने की बात कहने लगी। मौके पर मौजूद अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड के दफ्तर में मामले की सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले बिल्डिंग के नीचे लड़की को बचाने के लिए जरूरी इंतजाम किए। इसके बाद दो फायर अफसर छत पर पहुंचे, जहां लड़की बैठी थी। अधिकारियों ने इस दौरान लड़की को बातों में उलझाकर सूझबूझ से उसे पकड़ लिया और बचा लिया। इस मौके पर डिवीजनल फायर अफसर लक्ष्मण दास शर्मा ने बताया कि जब वह अंबे अपार्टमेंट की छठी मंजिल की छत पर अपने साथी सब फायर अफसर राजिंदर कुमार कौशल के साथ ऊपर चढ़े तो वहां लड़की ने बातों-बातों में उन्हें बताया कि उसके एक लड़के के साथ प्रेम संबंध हैं। लेकिन जब उसने लड़के से शादी करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। जिससे वह नाराज होकर अपनी जान देने के लिए छठी मंजिल पर चढ़ी है।
फायर अधिकारी के मुताबिक उन्होंने लड़की को समझाया कि जान देना किसी भी समस्या का हल नहीं है। इसी बीच बातों में उलझाकर उन्होंने लड़की को पकड़कर बचाया। इस सारे घटनाक्रम का पता लगने पर लड़का भी मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड टीम और अंबे अपार्टमेंट के सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया है। इस संबंध में दो नंबर डिवीजन थाना से मामले के जांच अधिकारी जसमीर सिंह ने बताया कि जैसे ही इस मामले की सूचना मिली, तो पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड़ टीम के सहयोग से लड़की की जान बचा ली गई है। मामले की जांच फिलहाल जारी है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें