फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: पंजाब के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले छह दिन कैसा रहेगा? मौसम विभाग ने कर दी भविष्यवाणी

Mon, 23 Oct 2023 09:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक अक्तूबर महीने के बाकी दिनों में पंजाब का मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान है। नवंबर महीने की शुरुआत भी शुष्क मौसम के साथ ही होगी।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले छह दिन पंजाब का मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी कर दी है। हालांकि विभाग का कहना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


रविवार को सबसे अधिक तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट का दर्ज किया गया जबकि प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 28.8, लुधियाना का भी 28.8, पटियाला का 27.6, पठानकोट का 27.0, बठिंडा का 28.0, गुरदासपुर का 28.5, एसबीएस नगर का 28.6, बरनाला का 29.1, फरीदकोट का 30.9, फिरोजपुर का 29.3, जालंधर का 28.8 और रोपड़ का 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर बना रहा। सबसे कम 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान सौनखेड़ी व रोपड़ का दर्ज किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक अक्तूबर महीने के बाकी दिनों में पंजाब का मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान है। नवंबर महीने की शुरुआत भी शुष्क मौसम के साथ ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें