फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NGT: झारखंड में अवैध बॉक्साइट खनन का मामला; एनजीटी ने समिति गठित की, रिपोर्ट मांगी

Sun, 22 Oct 2023 06:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली/रांची

सार

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने बॉक्साइट के बड़े पैमाने पर अवैध खनन को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट का जिक्र किया। रिपोर्ट में कहा गया कि इस बॉक्साइट को जाली नंबर प्लेट वाले ट्रकों में गुप्त रूप से ले जाया जाता है। पीठ में न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सदस्य ए. सेंथिल वेल भी शामिल थे। 
विज्ञापन
NGT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने झारखंड के लोहरदगा में बॉक्साइट के कथित अवैध खनन को लेकर एक समिति का गठन किया है। समिति को तथ्यात्मक और कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। एनजीटी उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसे लोहरदगा में अवैध बॉक्साइट खनन पर एक मीडिया रिपोर्ट के बाद दाखिल की गई थी। लोहरदगा को देश का ‘बॉक्साइट शहर’ भी कहा जाता है।

विज्ञापन

क्या है मामला?
एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने बॉक्साइट के बड़े पैमाने पर अवैध खनन को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट का जिक्र किया। रिपोर्ट में कहा गया कि इस बॉक्साइट को जाली नंबर प्लेट वाले ट्रकों में गुप्त रूप से ले जाया जाता है। पीठ में न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सदस्य ए. सेंथिल वेल भी शामिल थे। 

समिति में इन्हें मिली जगह

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ एंड सीसी)
  • सदस्य सचिव, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी)
  • सदस्य सचिव, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
  • संबंधित प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) के प्रतिनिधि

विज्ञापन

पूर्वी क्षेत्र पीठ, कोलकाता को रिपोर्ट सौंपेगी
इसमें कहा गया कि डीएफओ समन्वय और अनुपालन के लिए एक नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेंगे। एनजीटी ने कहा कि समिति इस मुद्दे की जांच करेगी और पूर्वी क्षेत्र पीठ, कोलकाता को रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें