फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रकैदी ने कराईं तीन शादियां, पत्नी ने शिकायत की तो खुला राज आरोपी समेत बिचौलिए के खिलाफ केस दर्ज, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पहली पत्नी की मां व भाई के कत्ल केस में उम्रकैद की सजा काट कर एक व्यक्ति की ओर से तीन शादियां रचाने का मामला सामने आया है। यह मामला तब सामने आया जब आरोपी की तीसरी पत्नी शिकायत लेकर थाने पहुंची। दरअसल आरोपी हाल ही में घर छोड़कर चला गया था और फोन करके तीसरी पत्नी को कहा था कि वह किसी और के साथ शादी करने जा रहा है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपी समेत बिचौलिए के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

परमजीत कौर निवासी पटियाला ने पुलिस पास शिकायत की थी कि उसकी शादी भुपिंदर सिंह निवासी जालंधर साथ छह सितंबर 2020 को हुई थी।यह रिश्ता बिचौलिए रणजीत सिंह निवासी होशियारपुर ने कराया था। बाद में पीडिता को दहेज की मांग को लेकर तंग-परेशान किया जाने लगा। 24 अप्रैल 2021 को भुपिंदर सिंह बिना बताए घर से चला गया और फिर परमजीत कौर को फोन करके कहने लगा कि वह लवप्रीत कौर नाम की एक लड़की साथ शादी कराएगा। इसकी शिकायत जब परमजीत कौर ने थाने में की, तो जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ कि आरोपी भुपिंदर सिंह ने तीन शादियां कराई हैं। परमजीत कौर उसकी तीसरी पत्नी है। साथ ही भुपिंदर सिंह के खिलाफ कई केस चलते हैं। वह पैरोल पर बाहर आया हुआ है। उसे अपनी पहली पत्नी की मां व भाई के कत्ल केस में उम्रकैद हुई है। पुलिस ने अब आरोपी व बिचौलिए के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें