फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर सूबे को बदनाम किया जा रहा: मित्तल

Sat, 25 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ में रोटरी क्लब के कार्यक्रम में सदस्यों को सम्मानित करते मंत्री मदन मोहन म‌ित्तल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने शनिवार को कहा कि नशे के लिए पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। यह झूठा प्रचार साजिश के तहत किया जा रहा है। मित्तल रोटरी क्लब के साला पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर हिस्सा लेने रोपड़ पहुंचे थे। 
विज्ञापन


मित्तल ने रोटरी इंटरनेशनल के  इस वर्ष के विषय समाज को तोहफा दो के अंतर्गत लोगों से पंजाब के प्रति किए जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने रोटरी क्लब की तरफ से गरीब लड़कियों के लिए फ्री में चलाए जा रहे सिलाई केंद्र की  बिल्डिंग के लिए दो लाख रुपए की सहायता देने का एलान किया। 

मित्तल ने रोटरी क्लब की समूची  लीडरशिप और विशेष तौर पर डा. आरएस परमार को समाज प्रति किए जा रहे बढ़िया  कामों के लिए बधाई का पात्र बताया। उन्होंने क्लब के प्रधान जेके शर्मा को लोगों की भलाई प्रोजेक्टों के लिए बधाई दी। इस दौरान बढ़िया काम करने के लिए क्लब के 26 सदस्यों को मुख्य मेहमान ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन


बढ़िया काम के लिए क्लब के डायरेक्टर डा. भानू परमार को और आउट स्टैंडिंग रोटरियन आफ का ईयर के लिए पूर्व प्रधान डा. भीमसेन को प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके क्लब के नये बनाऐ गए मैंबर एडवोकेट अंकुर वर्मा को रोटरी पिन लगाके क्लब में शामिल किया ग्या। रोटरी के सहायक गवर्नर पीपीएस संधू ने क्लब के प्रधान जेके शर्मा और सचिव दिपनजोत सिंह को विशेष सम्मान चिह्न दिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें