फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरटीसी की बल्ले-बल्ले: परिवहन मंत्री की सख्ती का असर, मासिक आय में 10 करोड़ का भारी इजाफा

Fri, 03 Dec 2021 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

अक्तूबर महीने में चन्नी सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री के तौर पर जब अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चार्ज संभाला, तो उन्होंने विभिन्न रूटों पर बिना परमिट गैरकानूनी ढंग से चलाई जा रही प्राइवेट बसों पर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
पीअरटीसी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले आर्थिक संकट से जूझ रहे पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की अब बल्ले-बल्ले हो गई है। कारपोरेशन की मासिक आय में एकदम से करीब 10 करोड़ का इजाफा हो गया है। माना जा रहा है कि पंजाब में बिना परमिट गैरकानूनी ढंग से चलाई जा रही प्राइवेट बसों पर चन्नी सरकार द्वारा शिकंजा कसने से कॉरपोरेशन को यह फायदा हुआ है। इसका सीधा लाभ पीआरटीसी के उन पेंशनरों व रेगुलर मुलाजिमों को होगा, जिनके करोड़ों रुपये कॉरपोरेशन की तरफ बकाया है। कॉरपोरेशन ने फैसला लिया है कि इस पैसे से सारे बकाये का भुगतान किया जाएगा।

सितंबर तक थे खराब हालात

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2021 तक पीआरटीसी की बसों से होने वाली रोजाना की आय औसतन करीब एक करोड़ 55 लाख थी जो महीने की 46.5 करोड़ रुपये बनती थी। ऊपर से डीजल के दाम भी आसमान छूने के कारण कॉरपोरेशन के पास खर्च निकालने के बाद ज्यादा बच नहीं पाता था। ऐसे में मुलाजिमों व पेंशनरों की सैलरी व अन्य बकाया देना भी मुश्किल हो रहा था। करोड़ों के बकाया कॉरपोरेशन की तरफ पेंडिंग हो गए थे। 

प्राइवेट बसों पर कार्रवाई से सुधरे हालात

अक्तूबर महीने में चन्नी सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री के तौर पर जब अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चार्ज संभाला, तो उन्होंने विभिन्न रूटों पर बिना परमिट गैरकानूनी ढंग से चलाई जा रही प्राइवेट बसों पर कार्रवाई शुरू की। साथ ही टाइम टेबलों में मुनाफे वाले समय सरकारी ट्रांसपोर्ट के बजाय प्राइवेट को दिए जाने की घपलेबाजी पकड़ी और इसमें सुधार कराया। इससे पीआरटीसी एक बार फिर से तरक्की की राह पर लौट रही है। अक्तूबर में कॉरपोरेशन ने रोजाना के 1.76 करोड़ की आय करके जहां 52.8 करोड़ कमाए। वहीं नवंबर महीने में तो आय में और भी वृद्धि हुई। नवंबर महीने में कॉरपोरेशन ने रोजाना के औसतन 1.88 करोड़ के हिसाब से 56.4 करोड़ की आमदनी की। नवंबर में सात से आठ दिन तो कॉरपोरेशन ने रोजाना के दो करोड़ से ज्यादा की आमदनी की।

विज्ञापन


इस पैसे से अब कॉरपोरेशन के पेंशनरों व मुलाजिमों के करीब 20 करोड़ के बकाया का भुगतान किया जाएगा। जिसमें खास तौर से लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, मेडिकल और डीए की किस्तें शामिल हैं। पटियाला डिपो के जीएम जतिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि आय लगातार बढ़ रही है, जो एक अच्छा संकेत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें