फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया की केजरीवाल को चुनौती, पंजाब में किए वादे पहले दिल्ली में करें लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने वीरवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पहले दिल्ली में लागू करें। इसमें दिल्ली में सभी महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह भत्ता देने के साथ-साथ प्रति बिल 300 यूनिट की मुफ्त बिजली सप्लाई शामिल है।
विज्ञापन

पार्टी की शुतराणा हलके से उम्मीदवार वनिंदर कौर लुंबा द्वारा रखे शुकराना पाठ में शामिल होने के बाद वह पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि वह दिल्ली में ठेका कर्मचारियों को नियमित क्यों नही कर रहे हैं। दिल्ली में सबसे अधिक ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी हैं। दिल्ली सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान सिर्फ 414 लोगों को ही सरकारी नौकरी दी है। केजरीवाल को बताना चाहिए कि वह दिल्ली में कर्मचारी विरोधी क्यों हैं। मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कोविड महामारी के दौरान लोगों को सहायता प्रदान करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं।
मजीठिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू से यह बताने के लिए कहा कि चुनौती लेने और ड्रग्स मामले में अदालत में पेश होने में वह क्यों विफल रहे हैं। उन्होंने सिद्धू को चुनौती दी थी, लेकिन उसने भागना पसंद किया। मैं उन्हे फिर से चुनौती देता हूं कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अगर सच में इतना अच्छा काम कर रहे हैं तो उन्हे पार्टी के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार घोषित करें।
विज्ञापन

मजीठिया ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बदल दिया गया, लेकिन कांग्रेस पार्टी वही है। यह वही पार्टी है जिसने अपने वादों से मुकरकर समाज के प्रत्येक वर्ग को धोखा दिया है। मजीठिया ने आंदोलन में शहीद हुए 700 से अधिक किसानों की याद में आयोजित अखंड पाठ में भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें