संगरूर में मरणव्रत पर बैठे हिंदी अध्यापक।
- फोटो : amarujala
सीएसएस हिंदी विभागीय अध्यापक यूनियन रेगुलर करने की मांग को लेकर मरणव्रत पर बैठ गए हैं। हालांकि इससे पहले इन अध्यापकों ने भूख हड़ताल शुरू की थी, लेकिन उनकी सुनवाई न होने पर इन्होंने मरणव्रत शुरू कर दिया है।
सुनाम रोड पर संघर्ष कर रहे इन अध्यापक का नेतृत्व कर रहे यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शमिंदर सिंह फरीदकोट ने कहा कि यह हिंदी अध्यापक शिक्षा विभाग में रेगुलर करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि उन्हें रेगुलर करने के लिए सरकार ने आश्वासन दिया था, लेकिन ग्यारह महीने बीतने के बाद भी सरकार ने उन्हें रेगुलर करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया, जिससे इन अध्यापकों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
यूनियन के प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता मरणव्रत पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने के लिए उनके पास कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि जब तक उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया जाता यह संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर यूनियन नेता परमजीत कौर, प्रकाश चंद अबोहर, जतिंदर सिंह सुनाम, मनिंदर सिंह, दलजीत सिंह बठिंडा, वीरपाल कौर, राजिंदर कौर फतेहगढ़ साहिब, मोनिका, अंजू बठिंडा, चरणकमल सेखों मौजूद थे।