राजपुरा। समाजसेवी गौरव गौतम व मोंटी जोशी ने निस्वार्थ संस्था के सहयोग से बाबा नानक रसोई खोली है। इसमें 13 रुपये में जरूरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजन दिया जाएगा।
रसोई की शुरुआत गुरुनानक अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एसपी सिंह ने करवाई। गौरव गौतम ने पुरानी अनाज मंडी से भोजन वितरण का आगाज करवाया और 250 लोगों को खाना खिलाया। गौरव गौतम ने बताया कि उन्होंने समाज कल्याण के लिए ही निस्वार्थ प्रयास संस्था का गठन किया है। उन्हाेंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति भूखा है तो उससे 13 रुपये भी नहीं लिए जाते हैं। रोजाना दोपहर एक बजे खाना बांटना शुरू होगा जो दोपहर के 4 बजे तक जारी रहेगा। रसोई की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इस मौके पर विकास तनेजा, गुरपिंदर गौरैया, जग्गा नन्हेड़ा, विशु शर्मा और संदीप पहूजा सहित कई समाज सेवी उपस्थित रहे ।