फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोकल प्वाइंट में प्लास्टिक की तिरपालें बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ मोहाली, फतेहगढ़ साहिब से भी प

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला के फोकल प्वाइंट स्थित प्लास्टिक की तिरपाल बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार देर शाम आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और 50 पानी की गाडियों के इस्तेमाल बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक करीब एक करोड़ का नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

इस मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड़ आफिसर लक्ष्मण दास ने बताया कि देर शाम करीब सात बजे फायर ब्रिगेड़ को फैक्टरी एरिया में प्लास्टिक की तिरपाल बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। आग काफी भयंकर थी। जिसके चलते तुरंत मोहाली व फतेहगढ़ साहिब से भी पानी की गाड़ियां मंगाई गई। आग पर पानी की 50 के करीब गाड़ियों का इस्तेमाल करके बड़ी मुश्किल से काबू पाया जा सका था। तब तक फैक्टरी की बिल्डिंग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। साथ ही फैक्टरी में रखा सामान भी सड़ चुका था।
फोकल प्वाइंट में खड़ा होती फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी, तो ज्यादा नुकसान न होता-प्रधान
मौके पर मौजूद फोकल प्वाइंट एसोसिएशन के प्रधान रोहित बांसल ने अमर उजाला को बताया कि आग लगने से फैक्टरी मालिक फनेश कुमार का करीब एक करोड़ का नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आम दिनों में फोकल प्वाइंट में खास तौर पर एक फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी खड़ी की जाती है। दिवाली के कारण गाड़ी को हटाकर कहीं और भेज दिया गया था। उन्होंने दुख जताया कि प्रशासन यह फैसला न लेता तो आज फैक्टरी मालिक का ज्यादा नुकसान न हुआ होता। उन्होंने कहा कि प्रशासन को फोकल प्वाइंट से फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी हटाने से पहले यहां के व्यापारियों से राय लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन

पटाखा गिरने से आग लगने की जताई आशंका
इसके साथ उन्होंने आशंका जताई कि कोई पटाखा आकर फैक्टरी में गिरने से ही प्लास्टिक के आग पकडने से यह हादसा हुआ है। हालांकि फायर ब्रिगेड़ अधिकारी ने कहा कि फिलहाल आग कैसे लगी, इस संबंधी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें