फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जीरो बिल ने तोड़े पंजाब में बिजली खपत के रिकॉर्ड, दिसंबर में चार और जनवरी में 16 फीसदी बढ़ी मांग

Fri, 06 Jan 2023 02:25 PM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पावरकॉम का कहना है कि बिजली की खपत बढ़ने की दो बड़ी वजह है। पहली, मुफ्त बिजली। हर महीने मुफ्त बिजली लेने वालों की संख्या बढ़ती गई है। पंजाब में जीरो बिल वाले उपभोक्ताओं की संख्या 87 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की सर्दी के बीच पंजाब में बिजली की खपत बढ़ गई है। साल 2021 के मुकाबले नवंबर में 12 फीसदी, दिसंबर में चार और जनवरी के पहले पांच दिन 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। बिजली की मांग बढ़ने से थर्मल की सालाना मरम्मत नहीं हो पाई है। रोपड़ व लहरा मुहबब्त थर्मल प्लांट पूरी क्षमता पर चलाने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे राज्यों से पावरकॉम छह रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से महंगी बिजली खरीद रही है।
विज्ञापन


पावरकॉम का कहना है कि बिजली की खपत बढ़ने की दो बड़ी वजह है। पहली, मुफ्त बिजली। हर महीने मुफ्त बिजली लेने वालों की संख्या बढ़ती गई है। पंजाब में जीरो बिल वाले उपभोक्ताओं की संख्या 87 फीसदी तक पहुंच गई है। मुफ्त बिजली होने की वजह से लोग सर्दियों में धड़ल्ले से गीजर और हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, बीते दो महीने से बारिश की एक बूंद नहीं पड़ी है। इससे किसान सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर ही निर्भर हैं। धुंध के चलते सोलर एनर्जी की पैदावार भी लगभग बंद है। 

किस महीने कितनी बिजली खपत हुई
2021                         2022
नवंबर में  3399      नवंबर 3813
दिसंबर में 4148      दिसंबर 4306
                    
किस महीने कितनी मांग रही
2021                                     2022               कितनी ज्यादा
विज्ञापन

नवंबर में 6405 मेगावाट       नवंबर में 7253      13 फीसदी 
दिसंबर में 7329 मेगावाट      दिसंबर 8008         9 फीसदी  

हर माह बढ़ते गए मुफ्त बिजली वाले 
महीने               जीरो बिल          फीसदी
27-31 जुलाई    275010           62.36
अगस्त             2308080         67.53
सितंबर             2489361         70.74
अक्तूबर            2807496         76.07 
नवंबर              3316429        86.87  

गर्मी के मौसम में आएगी दिक्कत 
बिजली की खपत बढ़ने से एक बड़ा नुकसान यह हुआ है कि इस बार पावरकॉम बैंकिंग सिस्टम के तहत पंजाब दूसरे राज्यों को बिजली नहीं दे पाया है। यह बिजली पंजाब गर्मी और धान के सीजन में वापस लेता था। ऐसे में गर्मी के सीजन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सरकार मुफ्त के बजाय सस्ती बिजली दे। मुफ्त बिजली में सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसका इस्तेमाल पंजाब में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में किया जाना चाहिए था। मुफ्त बिजली की वजह से डिमांड बढ़ी है। इस बार गर्मी में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।  - अजयपाल अटवाल, महासचिव पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें