फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल से नशे, मोबाइल और अन्य सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल से तलाशी के दौरान नशे, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया। कोतवाली नाभा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात कैदियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बख्शीश लाल ने शिकायत दी है कि गुप्त सूचना के आधार पर जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल में टावर नंबर छह के सामने 20 चक्कियों के बीच 20 जर्दे की पुडियां, एक डाटा केबल, तीन हेडफोन, एक अडेपटर, दो जियो कंपनी के मोबाइल और एक सिम बरामद किया गया है।
पटियाला जेल से दो मोबाइल बरामद, एक नामजद
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान दो मोबाइल बरामद किए गए। इस मामले में एक कैदी को नामजद करने के अलावा एक अज्ञात खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इस मामले में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरबंस सिंह ने थाना त्रिपड़ी पुलिस पास शिकायत की थी कि गुप्त सूचना पर चक्की नंबर एक में बंद कैदी जगदीश सिंह निवासी बठिंडा की तलाशी लेने पर उसके पास एक टच मोबाइल समेत सिम बरामद किया गया। इसके साथ ही जोड़ा चक्की अहाते में जमीन के नीचे लिफाफे में डाल कर दबाया एक मोबाइल बिना सिम के बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें