फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पुलिस मुलाजिमों समेत छह पर केस

Sat, 19 Dec 2015 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव थलूह के निवासी पवन कुमार जोशी की जहरीली चीज निगलने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने श्री आनंदपुर साहिब के एसएचओ व दो अन्य पुलिस मुलाजिमों समेत छह व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मृतक के परिजनों की ओर से तीन घंटा जाम लगाए जाने के बाद की गई।
विज्ञापन


गांव थलूह वासी पवन कुमार जोशी ने 17 दिसंबर  को कंग रिसार्ट में जहरीली चीज खा ली थी। इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने पवन कुमार का शव जिदवड़  गांव के पास मेन रोड रख कर तीन घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

पवन के बेटे आशू कुमार ने बताया कि चैचल सिंह पुत्र तारा सिंह , इकबाल सिंह  व अश्वनी कुमार, एसएचओ व दो पुलिस मुलाजिम मेरे पिता को  श्री आनंदपुर साहिब थाने में बिना बताए ले गए थ। थाने में उन्होंने मेरे पिता को पीटा और डराया धमकाया। इससे भयभीत होकर पिता ने जहरीली चीज निगल ली।
विज्ञापन


आशू ने बताया कि  17 दिसंबर को मेरे पिता कंग गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने के लिए गए थे। पर्ची कटाने के बाद  कंग पैलेस के मालिक सैचल सिंह ने मेरे पिता को  बुलाया। करीब दस मिनट  मेरे पिता की चीख सुनकर सुन कर मेरा भाई अंदर गया तो पिता खून की उलटी कर रहे थे। चैचल सिंह मेरे पिता के पास खड़े थे।

चैचल सिंह मेरे पिता को भनुपली  अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें आनंदपुर साहिब भेज दिया गया। इसके बाद पी जी आई चंडीगढ़ भेज दिया गया। रास्ते में पिता की मौत हो गई।

पवन कुमार के बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने  चैचल सिंह, इकबाल सिंह, अश्वनी कुमार, एसएचओ  श्री आनंदपुर साहिब हरकीरत सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार  व होमगार्ड रामपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें