एक महिला की गला घोंट हत्या कर लाश हरिके हेड में फेंक दी। महिला 12 दिसंबर से घर से लापता थी और शुक्रवार को उसकी लाश हरिके हेड से बरामद हुई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की है, क्योंकि वो किसी और महिला के साथ कथित तौर पर रह रहा है।
भाई जरनैल सिंह पुत्र गुलजार सिंह व मासी हरबंस कौर ने बताया कि गांव नंगल पनवा थाना मजीठा जिला अमृतसर से परमिंदर कौर पत्नी अजमेर सिंह लापता हुई थी। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई थी।
हरिके हेड पर शुक्रवार शाम को एक महिला की लाश मिलने की सूचना उन्हें मिली तो पहचान के लिए वो यहां पहुंचे। जब उन्होंने चेहरा देखा तो पहचान परमिंदर कौर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि परमिंदर कौर के गले में निशान पड़े थे, जिसे देख लगता है कि किसी ने उसका गला घोंट हत्या कर लाश खुर्दबुर्द करने के लिए फेंक दी।
जरनैल सिंह व हरबंस कौर ने बताया कि परमिंदर कौर और उसके पति अजमेर सिंह में हमेशा झगड़ा रहता था। अजमेर उनसे धक्के से जमीन व जेवरात भी ले चुका है। अजमेर किसी और महिला के साथ रहता है। हरबंस कौर ने बताया कि लाश मिलने पर पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची।
उसके बाद उन्होंने कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह जीरा से संपर्क किया। इंद्रजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को हरिके हेड पर जाम लगाने की चेतावनी तब पुलिस हरकत में आई।