फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एक साल पहले शादी, तीन महीने की गर्भवती की मौत, माता-पिता को बिना बताए ससुरालियों ने किया अंतिम संस्कार

Thu, 12 Feb 2026 03:11 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पंजाब के पटियाला में विवाहित की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। 20 साल की तनु की एक साल पहले शादी हुई थी। ससुरालियों का कहना है कि तनु ने आत्महत्या की है। जबकि गांव वालों का आरोप है कि तनु की हत्या हुई है। 
विज्ञापन
तनु की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के गांव धनेठा में 20 साल की विवाहित की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि ससुरालियों ने मायके वालों को बिना बताए मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतका की पहचान तनु के तौर पर हुई है। मायके वालों ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 

विज्ञापन


हरियाणा की सीमा से सटे गांव गढ़ी साहिब में मृतका तनु का अंतिम संस्कार उसके माता-पिता को बताए बिना रात में ही कर दिया गया। गांव वाले इस मामले को हत्या मान रहे हैं, जबकि ससुराल वालों का कहना है कि तनु ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। 

गांव गढ़ी साहिब निवासी बबली, हरप्रीत, गुरमीत (पंच) और गांव के सरपंच राज सिंह ने आरोप लगाया कि 5 फरवरी को घरेलू झगड़े के बाद तनु गुस्से में घर से निकल गई थी। गांव की महिलाओं ने समझा बुझाकर घर भेजा था। शाम को उसकी मौत की जानकारी मिली। इतना ही नहीं ससुरालियों ने तनु के माता-पिता को बिना बताए रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। तनु तीन महीने की गर्भवती थी। 
विज्ञापन


गांव वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। गांव वालों का आरोप है कि सरपंच गुरदीप सिंह ने बिना किसी को बताए तनु का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव वालों का कहना है कि आधी बॉडी जला दी गई थी, जबकि पुलिस कह रही है कि अभी ससुराल वालों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। 

मवीकलां पुलिस चौकी के इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि गांव वालों के मुताबिक, तनु की शादी एक साल पहले गांव धनेठा के किशन सिंह से हुई थी और वह तीन महीने की गर्भवती थी। तनु के माता-पिता, जो हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में रहते हैं, उन्हें इसकी सूचना दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतका के ससुराल वालों के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, बयानों और टेक्निकल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें