फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र की हत्या, दिन भर फोन न उठाने पर हुआ खुलासा; पीजी में रहता था

Tue, 19 May 2026 08:16 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

कमल कुमार पटियाला के न्यू लाल बाग इलाके में पीजी में रहता था। इसी पीजी के कमरे से छात्र की खून से लथपथ लाश मिली है। हत्या सुबह हुई, लेकिन जब उसने दिन भर किसी का मोबाइल फोन कॉल नहीं उठाया तो रात में उसके जानने वाले पीजी पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक कमल कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 24 साल के कमल कुमार के तौर पर हुई है। वह फाइनल ईयर का स्टूडेंट था और मानसा जिले के बरेटा का रहने वाला था।
विज्ञापन


कमल कुमार पटियाला के न्यू लाल बाग इलाके में पीजी में रहता था। इसी पीजी के कमरे से छात्र की खून से लथपथ लाश मिली है। हत्या सुबह हुई, लेकिन जब उसने दिन भर किसी का मोबाइल फोन कॉल नहीं उठाया तो रात में उसके जानने वाले पीजी पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि युवक की हत्या कर दी गई है। फिलहाल सिविल लाइंस थाना और न्यू ऑफिसर कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक न्यू लालबाग इलाके के इस मकान में चार स्टूडेंट पीजी के तौर पर रहते थे। सभी स्टूडेंट का पता लगाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक टीम के अलावा , डीएसपी, सिविल लाइंस थाना इंचार्ज और दूसरे अधिकारी मौके का जायजा ले रहे हैं। 
विज्ञापन


अब तक की जांच में सामने आया है कि कमल कुमार के पास रविवार को कोई दोस्त रहने के लिए आया था। वारदात के बाद से वह फरार है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उसे जाता हुआ देखा गया है। फिलहाल शक की सुई इसी दोस्त की तरफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें