फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में चार पंजाबी युवक गिरफ्तार: फिराैती और अपहरण के मामले में पकड़े गए, एक कारोबारी को बनाया था निशाना

Mon, 18 May 2026 12:17 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

6 मई की शाम एडमोंटन शहर से एक दक्षिण एशियाई युवक का बंदूक की नोक पर अपहरण किया गया। आरोपियों ने युवक को कार में बंधक बनाकर कैलगरी पहुंचाया और उसे अपने कारोबारी दोस्त को घर से बाहर बुलाने के लिए मजबूर किया। कारोबारी ही गिरोह का असली निशाना था।
विज्ञापन
Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में फिरौती और अपहरण के एक बड़े मामले में कैलगरी पुलिस ने भारतीय मूल के 4 पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का कथित मास्टरमाइंड अब भी फरार है। पुलिस ने इस पूरे मामले को दक्षिण एशियाई समुदाय को निशाना बनाकर रची गई सुनियोजित फिरौती साजिश बताया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 6 मई की शाम एडमोंटन शहर से एक दक्षिण एशियाई युवक का बंदूक की नोक पर अपहरण किया गया। आरोपियों ने युवक को कार में बंधक बनाकर कैलगरी पहुंचाया और उसे अपने कारोबारी दोस्त को घर से बाहर बुलाने के लिए मजबूर किया। कारोबारी ही गिरोह का असली निशाना था।

जब पीड़ित युवक ने अपने दोस्त को बुलाने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके साथ कार के भीतर बेरहमी से मारपीट की। इसी दौरान कारोबारी अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने उनका पीछा किया और बीच सड़क पर बंदूक तान दी। दंपती किसी तरह जान बचाकर वापस घर में घुस गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की हलचल बढ़ती देख आरोपी पीड़ित युवक को वापस एडमोंटन ले गए और अगली सुबह उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


कैलगरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान तरनवीर सिंह (24), दक्ष गौतम (25), आकाशदीप सिंह (18) और प्रदीप सिंह (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किया है।

मामले का मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह (29) अभी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी कनाडा के नागरिक नहीं हैं। कुछ आरोपी एक्सपायर्ड वर्क वीजा और कुछ शरणार्थी दावे के आधार पर कनाडा में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें