फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दुष्कर्म के आरोपी आप विधायक पठानमाजरा को राहत नहीं, जमानत याचिका पर फैसला टला, ढाई घंटे चली बहस

Wed, 01 Oct 2025 07:52 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

दुष्कर्म मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा फरार चल रहा है। पटियाला के सनौर से विधायक पठानमाजरा को पटियाला की जिला अदालत से राहत नहीं मिली है। अदालत में पठानमाजरा की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। 
विज्ञापन
सीएम मान के साथ हरमीत सिंह पठानमाजरा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म के केस में फंसे सनौर हलके से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को फिलहाल अदालत से राहत नहीं मिली है। विधायक की ओर से दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका पर पटियाला अदालत ने फैसला टाल दिया है। अब इस पर अगली सुनवाई छह अक्तूबर को तय की गई है।

विज्ञापन


अदालत में पठानमाजरा की जमानत याचिका पर करीब ढाई घंटे तक सुनवाई चली। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से दी दलीलों को अदालत ने सुना। लंबी बहस के बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख छह अक्तूबर तय कर दी गई। गौरतलब है कि विधायक ने पंजाब में भयंकर बाढ़ की आपदा को लेकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। इसके बाद उन पर पटियाला में जीरकपुर की महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। 

महिला का आरोप था कि पठानमाजरा ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे दूसरी शादी कर उसका यौन शोषण किया। इसके बाद हरियाणा के गांव डबरी में अपने रिश्तेदार के घर गए पठानमाजरा को पटियाला पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची। आरोपों के मुताबिक, पुलिस टीम पर फायरिंग व पत्थरबाजी करते हुए पठानमाजरा मौके से फरार हो गए। इसके बाद वीडियो जारी करके पठानमाजरा ने सरकार पर उनका एनकाउंटर कराने की साजिश रचने के आरोप भी लगाए थे। तभी से यह मामला लगातार गर्माया हुआ है। सितंबर महीने की शुरुआत से अब तक पठानमाजरा फरार हैं। उनकी ओर से अदालत में पहले लगाई जमानत याचिका एक बार खारिज कर दी गई है। अब दोबारा से पठानमाजरा ने अदालत का रुख किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें