फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: नाभा में गैस एजेंसी से ढाई लाख की लूट, लोहे की रॉड लेकर घुसे तीन लुटेरों ने की वारदात

Fri, 17 Feb 2023 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

डीएसपी नाभा दविंदर सिंह अत्री ने बताया कि लूट के इरादे से पहुंचे तीन आरोपियों में से एक गैस एजेंसी के दफ्तर के बाहर खड़ा रहा, जबकि दो अंदर घुस आए। इन्होंने अंदर आते ही गैस एजेंसी के मालिक केवल सिंह को डराया।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के नाभा में सर्कुलर रोड स्थित दास भारत गैस एजेंसी के दफ्तर में लोहे की रॉड से लैस तीन लुटेरों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन


डीएसपी नाभा दविंदर सिंह अत्री ने बताया कि लूट के इरादे से पहुंचे तीन आरोपियों में से एक गैस एजेंसी के दफ्तर के बाहर खड़ा रहा, जबकि दो अंदर घुस आए। इन्होंने अंदर आते ही गैस एजेंसी के मालिक केवल सिंह को डराया और कहा कि गल्ले में जितना कैश है दे दे, वर्ना मार डालेंगे। आरोपियों के पास लोहे की रॉड थीं। गल्ले से ढाई लाख रुपये की नगदी लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी जल्द ही धर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें