गांव दुर्गापुर में पूर्व सरपंच ने अपने नौकर के साथ मिलकर पिता का कत्ल कर दिया और लाश पोजेवाल के जंगलों में फेंक दी।
सिटी
पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर बेटे व उसके नौकर के खिलाफ कत्ल का
मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कातिल बेटे की निशानदेही पर लाश बरामद कर
नौकर की तलाश शुरू कर दी है।
डीएसपी रुपिंदर कौर भट्टी और
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि गांव दुर्गापुर निवासी गुरनार सिंह ने
पुलिस को शिकायत दी कि उसका भाई धुम्मण सिंह सोमवार से लापता है। गुरनार
सिंह ने धुम्मण सिंह के बेटे पूर्व सरपंच बिट्टू पर शक जाहिर किया। इस पर
बिट्टू को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में बिट्टू ने कबूल किया कि
उसने अपने नौकर सन्नी के साथ मिलकर पिता का कत्ल किया है।
डीएसपी ने
बताया कातिलों ने धुम्मण सिंह का सिर धड़ से अलग कर दिया था और दोनों
हिस्सों को पोजेवाल के जंगलों में अलग-अलग जगह फेंक दिया। आरोपी बिट्टू ने
सोमवार सुबह कत्ल किया और शव मंगलवार सुबह पोजेवाल के जंगलों में फेंक कर
आया। दूसरे आरोपी सन्नी की तलाश की जा रही है। सन्नी कुछ समय से बिट्टू के
पास नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि बेटे व पिता में पिछले काफी समय से
जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था तथा कत्ल भी जमीन को लेकर ही हुआ है।