फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में शराब ठेकेदारों का ट्रक लूटने में पटियाला से युवक गिरफ्तार

Wed, 28 Dec 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
arrested - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के नजदीक गांव समशपुर के एक युवक को खन्ना पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। युवक पर खन्ना में पिछले दिनों शराब ठेकेदारों का ट्रक लूटने का आरोप है। 
विज्ञापन


खन्ना पुलिस की इस कार्रवाई ने मौके पर मौजूद लोगों को भ्रम में डाल दिया। लोगों को लगा कि युवक का हथियारबंद कार सवारों ने किडनैप कर लिया है। जिससे यहां काफी हंगामा हो गया।

पुलिस की ओर से गिरफ्तार करके ले जाए गए युवक अमृतपाल सिंह की माता सुखविंदर कौर ने बताया कि उसका लड़का शाम पांच बजे राजपुरा रोड स्थित बद्रीनाथ मंदिर के पास गांव समशपुर की संगत द्वारा लगाए गए लंगर में सेवा कर रहा था। 
विज्ञापन


युवक के चाचा बख्शीश सिंह ने कहा कि स्कार्पियो गाड़ी में अज्ञात लोगों ने पहले उनके लड़के से चाय मांगी और उसके बाद पिस्तौल की नोक पर उसको गाड़ी में डालकर चले गए। यह सभी जाते समय कह गए कि वह सीआईए स्टाफ पुलिस से हैं। 
विज्ञापन


पटियाला पुलिस ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है। संपर्क करने पर पुलिस अधिकारियों ने माना कि नौजवान को थाना सदर खन्ना की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें