फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला न्यूज न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र नेताओं और जेल असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट समेत चार दो दिन की रिमांड पर
विज्ञापन

- पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच राजपुरा की अदालत में किया पेश
- नाभा जेल ब्रेक से जुड़े गैंगस्टरों को ड्रग्स और पैसों की सप्लाई का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
नाभा जेल ब्रेक मामले से जुड़े गैंगस्टर समेत अन्य गैंगस्टरों को ड्रग्स व रकम की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के दो छात्र नेताओं और पटियाला सेंट्रल जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट रूपा सिंह उर्फ रूपा डिप्टी तथा लेडी कांस्टेबल कर्मजोत शर्मा उर्फ ज्योति को वीरवार को राजपुरा की अदालत में पेश किया गया। यहां से पुलिस ने चारों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने 23 अक्तूबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट, धमकी देकर पैसे लेने, नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर राजपुरा में केस दर्ज किया था। इसी मामले में मंगलवार को पुलिस ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में छात्र नेता अरमान सिंह चीमा और हरमन सिंह को काबू किया था। इन छात्र नेताओं ने पूछताछ के दौरान पुलिस का बताया है कि वे दोनों नाभा जेल ब्रेक मामले के मुख्य आरोपी कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा दियोल समेत अन्य गैंगस्टरों को ड्रग्स सप्लाई करते थे। साथ ही उन्हें पैसों से भी मदद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ, जब दोनों छात्र नेताओं ने माना कि पटियाला की सेंट्रल जेल का असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट रूपा सिंह और लेडी कांस्टेबल कर्मजोत शर्मा इन दोनों से पैसों के लालच में ड्रग्स लेकर जेल में बंद गैंगस्टरों को सप्लाई कर देते थे। पुलिस ने इस खुलासे के बाद पटियाला जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट और लेडी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें