फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लिए किया गया था फिल्म इंडस्ट्री की मेकअप आर्टिस्ट गीत बराड़ का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों के लेन-देन में कैमरामैन ने की थी मेकअप आर्टिस्ट की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई फोकल प्वाइंट पर युवती की हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी ने महंगा कैमरा खरीदने के लिए उधार लिए थे पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला/राजपुरा।
राजपुरा के फोकल प्वाइंट पर बुधवार को हुई युवती की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा दिया है। मृतका की पहचान पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मेकअप आर्टिस्ट नवगीत कौर उर्फ गीत बराड़ (27) निवासी बैरोकी थाना समालसर जिला मोगा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक इंडस्ट्री के ही एक कैमरामैन ने पैसों के लेन-देन में गीत की गोलियां मारकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह को वीरवार को राजपुरा-बनूड़ के पास पेट्रोल पंप से काबू कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की रिवाल्वर भी बरामद की है।
एसएसपी डॉ. एस भूपति, एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने वीरवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि एक नवंबर की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात युवती का शव फोकल प्वाइंट राजपुरा स्टार एंकलेव में पड़ा है। जांच में पाया गया कि लड़की की छाती में दो गोलियां मारी गई थीं। पुलिस ने जंगीर सिंह निवासी स्टार एंकलेव के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सिटी राजपुरा में मामला दर्ज कर लिया था। मृतका की पहचान नवगीत कौर उर्फ गीत बराड़ के तौर पर हुई थी, जो आजकल चंडीगढ़ के सेक्टर 40 सी में पीजी में रह रही थी। स्थानीय पुलिस ने मोहाली और चंडीगढ़ पहुंच कर मामले संबंधी अहम जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

इस दौरान सामने आया कि गीत बराड़ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थी। उसने सिंगापुर से होटल मैनेजमेंट और दिल्ली से कास्मेटिक एंड ब्यूटीशियन का कोर्स किया हुआ था। शूटिंग के संबंध में वह कई बार विदेशों में भी जा चुकी थी। पुलिस के अनुसार गीत का एक जानकार मनजीत सिंह निवासी राजपुरा फिल्म इंडस्ट्री में कैमरामैन है। उसने गीत बराड़ से महंगा कैमरा खरीदने के लिए पैसे उधार लिए थे, जो वह लौटा नहीं रहा था। इसे लेकर दोनों में तनाव चल रहा था।
विज्ञापन

31 अक्तूबर को आरोपी मनजीत सिंह ने गीत बराड़ को यह कहकर बुला लिया कि उसका बैंक खाता जो कैथल चीका साइड है, उसमें अपनी एफडी तुड़वाकर पैसे दे देगा। मनजीत सिंह पैसे देने के बहाने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर समाना, पातड़ां और चीका वाली साइड ले गया। फिर बलवेड़ा पटियाला होता हुआ वापस राजपुरा आ गया। वापसी तक अंधेरा हो चुका था। इस बीच मनजीत मौका पाकर गीत बराड़ को राजपुरा के फोकल प्वाइंट पर स्टार एंकलेव ले गया और एक सुनसान जगह पर रात के समय अपनी लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर के साथ गोलियां मारकर गीत की हत्या कर दी। वहां से मोटरसाइकिल पर अपने घर चला गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें