फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज

विज्ञापन
विज्ञापन
फौज में भरती होने के लिए 14 युवकों ने की धोखाधड़ी, गिरफ्तार
विज्ञापन

किसी ने शैक्षणिक सर्टिफिकेट, तो किसी ने आधार कार्ड में की टैंपरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मुख्यमंत्री के अपने जिले में भारतीय फौज में भरती होने के लिए 14 युवकों की ओर से जमा कराए कागजात में हेरफेर करके धोखा करने का मामला सामने आया है। संबंधित सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ऑफिसर कॉलोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज करनैल सिंह ने बताया कि फौज के डायरेक्टर (भरती) कर्नल अनिल कुमार ने पुलिस के पास शिकायत दी है कि पिछले साल फौज में भरती की प्रक्रिया रखी गई थी। जिसके लिए गुरप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी चड्डा गोबिंदपुरा थाना खन्नौरी , मनजीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी मूनक, सोनू सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव करौदा थाना खन्नौरी, जसवीर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी मोहल्ला लालू पती थाना दिड़बा, सूरज मल सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी गांव भूलन थाना खन्नौरी, रिंकू सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव करौदा थाना खन्नौरी , मनजीत सिंह पुत्र दया सिंह निवासी गांव गंडुआ थाना धर्मगढ़, संजय सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी गांव करौदा थाना खन्नौरी, सुनील पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव करौदा थाना खन्नौरी, बलविंदर सिंह पुत्र राम पाल निवासी गांव सलेमगढ़ थाना मूनक, नरेश सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव अनदाना तहसील मूनक थाना खन्नौरी, राजू सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी गांव बंगा थाना मूनक, राज सिंह पुत्र नंना सिंह निवासी गांव बंगा थाना मूनक और सुखजिंदर सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी गांव करौदा थाना खन्नौरी सभी जिला संगरूर ने अप्लाई करके मांगे गए सभी जरूरी कागजात जमा करवा दिए थे। इन उम्मीदवारों ने लिखित टेस्ट भी पास कर लिया था। इनके मेडिकल टेस्ट होने बाकी थे। जब इन सभी 14 उम्मीदवारों की ओर से जमा कराए गए दसवीं के शिक्षण सर्टिफिकेट और आधार कार्ड की जांच की गई तो इस दौरान सामने आया कि इन 14 उम्मीदवारों में से किसी ने अपने 10वीं के सर्टिफिकेट तो किसी ने आधार कार्ड में टैंपरिंग की है। टैंपरिंग करके किसी ने अपना नाम, तो किसी ने पता, किसी ने जन्म तारीख, तो किसी ने अपने पिता का नाम बदल लिया। जिससे फौज में भरती हो सके। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर सभी आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें