फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े ने छलांग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने रेलगाड़ी आगे मारी छलांग, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गंभीर
विज्ञापन

प्रेमिका के परिवारवालों ने कहीं और कर दिया था रिश्ता, दोनों थे निराश
घायल युवक नाभा अस्पताल से चंडीगढ़ रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शादी न होने से निराश प्रेमी जोड़े ने बुधवार देर रात रेलगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाभा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लड़की का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस चौकी नाभा के एसएचओ गुरदर्शन सिंह ने बताया कि युवक गुरजीत सिंह (22) एक नाबालिग लड़की से प्रेम करता था। दोनों शादी करना चाहते थे। लड़की का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। उन्होंने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे प्रेमी जोड़ा काफी निराश था। प्रेमी जोड़ा नाभा आया और रेलगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। इस दौरान लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। गुरजीत सिंह गंभीर घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोटें लगी हैं और फ्रेक्चर भी हो गया। उसे तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेलवे पुलिस को सूचना धुरी से पटियाला जाने वाली मालगाड़ी के ड्राइवर ने दी कि एक लाश नाभा से भवानीगढ़ के रास्ते पर ओवरब्रिज से कुछ दूरी पर पड़ी है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने बीयर भी पी थी क्योंकि उसके पास खाली बोतलें पड़ी थीं। उधर युवक के पिता बलबीर सिंह ने कहा कि परिवार को तो गुरजीत सिंह यह कहकर गया था कि नाभा में काम पर जा रहा है। बाद में सूचना मिली कि उसने सुसाइड की कोशिश की और वह गंभीर घायल हालत में अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें