आठ साल के बच्चे सेपड़ोसी छात्र ने किया कुकर्म
पीड़ित बच्चा सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल
आरोपी के खिलाफ थाना अनाज मंडी में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। जिले के फैक्टरी एरिया इलाके की एक कालोनी में आठ साल के बच्चे के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक स्कूली छात्र द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीडित बच्चा सरकारी राजिंदरा अस्पताल में इलाज के लिए भरती है। संबंधित थाना अनाज मंडी पुलिस ने आरोपी स्कूली छात्र के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आठ साल के पीड़ित लड़के के परिवार वालों ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला नौंवी कक्षा का छात्र (11) बुधवार को उनके लड़के को टीवी देखने के बहाने अपने घर ले गया और फिर उसके साथ कुकर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रोता हुआ बच्चा अपने घर आया और फिर सारी बात अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़ित बच्चे को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूली छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।