फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले कैप्सूल समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के कैप्सूल समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ थाना लाहौरी गेट में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सीआईए स्टाफ पटियाला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 3440 नशे के कैप्सूल, गोलियां और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एक अन्य केस में एक व्यक्ति को चोरी की कार समेत गिरफ्तार किया गया है।
एसपी हेडक्वार्टर कंवरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने टी प्वाइंट गुरुद्वारा झाल साहिब पटियाला के नजदीक पीआरटीसी वर्कशाप के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर जा रहे अवनीत कुमार उर्फ बला निवासी राज फार्म नजदीक बहादुरगढ़ और आशु भाटिया निवासी जगदीश कालोनी को काबू करके इनके बैग की तलाशी ली गई। बैग से 2700 नशीली गोलियां, 240 नीले रंग के नशीले कैप्सूल और 500 भूरे रंग के नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना लाहौरी गेट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थापर यूनिवर्सिटी का छात्र धरा, चोरी की कार बरामद
पटियाला। पुलिस ने थापर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रहे एक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक चोरी की कार बरामद की है। यह कार पटियाला के बैंक कालोनी से चुराई गई थी। आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस ने थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि पुलिस पार्टी ने सिविल लाइन चौक नजदीक थापर यूनिवर्सिटी में नाका लगा रखा था। इस दौरान गुरप्रीत सिंह निवासी सीहा दौद जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने काली माता मंदिर के पिछली तरफ खाली जगह से एक चोरी की स्विफ्ट कार बरामद की है। यह कार 15 मई 2018 को पटियाला की बैंक कालोनी से चुराई गई थी और यह सफेद रंग की स्विफ्ट कार रघुबीर नगर माडल टाउन के रहने वाले मयूर आनंद की है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में माना कि वह थापर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रहा है और पटियाला में एक पीजी में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें