फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरेंटस बुक डिपो की खुली पोल, सस्ते रेट पर बेची जा रही थी नकली किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ते दामों पर बेची जा रही थी नकली किताबें
विज्ञापन

पुलिस ने नकली किताबों का जखीरा किया बरामद, तीन नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा
सिटी पुलिस ने पब्लिशर की शिकायत पर नई अनाज मंडी के नजदीक पेरेंटस बुक डिपो से नकली किताबों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने दुकान मालिक समेत सहित तीन लोगों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान बुक डिपो के समर्थक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और सस्ती किताबें बेचने वालों को बेवजह परेशान करने की बात कहने लगे।
अर्बन इस्टेट फेस-2 जालंधर निवासी परमवीर आनंद जालंधर स्थित परमवीर पब्लिकेशन फर्म का मालिक हैं। उन्होंने सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की गुरदीप सिंह निवासी माडल टाउन जालंधर की ओर से लिखित किताब नवीं उडाण भाग 0 से 8 के इकरारनामा के तहत हमारी फर्म ने पहला एडिशन 2018 में छापा है। यह किताब पंजाब व हरियाणा के अलग-अलग शहरों के चुनिंदा डीलरों को बेचने के लिए सप्लाई की जाती हैं। इराजपुरा में रवि बुक डिपो हमारा डीलर है। हमें पता चला कि राजपुरा में पेरेंटस बुक डिपो से नवीं उडाण की नकली किताबें बिक रही हैं। इतना ही नहीं और भी पब्लिशरों की किताबें भी फोटो स्टेट कराकर बेची जा रही हैं।
विज्ञापन

सिटी पुलिस के एसआई कंवरपाल सिंह, एएसआई नरपिंद्रपाल सिंह ने बताया शिकायतकर्ता परमवीर आनंद के साथ शुक्रवार शाम पेरेंटस बुक डिपो पर छापामारी की गई। वहां से नकली (फोटो स्टेट) किताबों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने नकली किताबें कब्जे में लेकर दुकान चलाने वाले गुरप्रीत सिंह धमौली, मनीष बत्तरा, इंन्द्रप्रीत सिंह मन्नी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी इंद्रप्रीत सिंह मन्नी को गिरफ्तार कर लिया। एसआई कंवरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर उक्त तीन लोगों के खिलाफ कॉपीराइट व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं आरोपी बुक डिपो के मालिक
पेरेंटस बुक डिपो के गुरप्रीत सिंह धमौली का कहना है कि उन्होंने किताबों के नाम पर इलाके में हो रही लूट से राहत दिलवाने के नाम परदुकान खोली है। कुछ पब्लिशर हमें जरूरी किताबें नहीं दे रहे थे। इसके चलते हमने कुछ किताबें फोटो स्टेट कराई हैं। ग्राहकों से कहा गया है जब पब्लिशर की किताबें आ जायेंगी तो हम उन्हें बदल देंगे। हमारी समाजसेवा कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है, जिसके चलते हमारे ऊपर पर्चे दर्ज कराए जा रहे हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें