फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में नशों समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी मात्रा में नशीले पदार्थों समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

नशों के खिलाफ छेड़ी मुहिम में पुलिस को मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नशों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत शुक्रवार को सीआईए स्टाफ पटियाला की विभिन्न पुलिस पार्टियों की ओर से तीन व्यक्तियों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी डा. एस भूपति ने बताया कि सीआईए स्टाफ पटियाला की विभिन्न पुलिस पार्टियों की ओर से तीन व्यक्तियों से एक लीटर तरल पदार्थ, 875 नशीली गोलियां, 500 नशीले कैप्सूल और 255 ग्राम नशीला पाउडर और एक व्यक्ति के पास से 24 बोतलें शराब ठेका देसी रंगीला संतरा फार सेल इन हरियाणा बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी ने बन्ना फैक्टरी एरिया में नाका लगाया था। इस दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी निवासी बिशन नगर पटियाला और रणजीत सिंह उर्फ काला निवासी रूपाहेडी जिला संगरूर की कार की तलाशी लेने पर उसमें से 255 ग्राम नशीला पाउडर, 500 नशीली गोलियां बरामद की गईं। आरोपियों के खिलाफ थाना अनाज मंडी में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक अन्य केस में सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी ने गुरू नानक नगर बडूंगर में नाकाबंदी दौरान एक्टिवा पर जा रहे सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी निवासी गुरू नानक नगर को काबू किया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 500 नशीले कैप्सूल, 375 नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-इसी तरह से सीआईए स्टाफ पुलिस ने धोबघाट नजदीक नाभा गेट पटियाला के पास चेकिंग दौरान सुरिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी बगीची हेतराम शेरांवाला गेट को एक्टिवा पर जाते रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक के थैले से 24 बोतलें शराब ठेका देसी रंगीला संतरा बरामद की गई। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें