नशे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
राजपुरा।
सिटी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों मेें 100 ग्राम नशीला पाउडर व 10 पेटी शराब बरामद कर दो आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसआई हरदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए गगन चौक पर मौजूद थे। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस ने जब उसकी जांच की तो 100 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी की पहचान साहिल गर्ग निवासी फोकल प्वाइंट राजपुरा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में एएसआई मालविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए बिजली बोर्ड चौक पर मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली कि बंटी कुमार के घर में शराब पड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापामारी की तो उसके घर से 10 पेटी शराब रसीला संतरा हरियाणा बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।