फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से चार खोखे जलकर राख, लाखों रूपये का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से चार खोखे जले, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

स्टालों को एक साजिश के तहत आग लगाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
राजपुरा-पटियाला रोड पर स्थित बूथ मार्केट के नजदीक मंगलवार अल-सुबह चार खोखे जलकर राख हो गए। जबकि उसमें रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने लगातार एक घन्टे की कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटियाला रोड पर टीन की चादरों से बने लकड़ी के खोखे जिनमें सोनी डैंटिंग-पेटिंग, धीरू आटो मोबाइल, जोगिंद्र टाइगर का दफ्तर व अशोक कुमार शौकरों का कार्य करते हैं। मंगलवार अलसुबह करीब साढे़ तीन बजे उन्हें सूचना मिली की उनके खोखों में आग लग गई। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि वह हमेशा की तरह अपने खोखे बंद करके घर चले गए थे कि मार्केट के चौकीदार व राहगीरों से उन्हें सूचना मिली तो हमने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिन्होंने पूरी मुस्तैदी से आग पर तो काबू पाया, लेकिन लाखों का सामान जल गया। सभी खोखा मालिकों ने बताया कि उन्हें शक है कि हमारे स्टालों को एक साजिश के तहत आग लगाई गई है। इनके पीछे प्रॉपर्टी डीलर ने हमें खोखे हटाने के एवज में लाखों रुपये देने की बात कही थी जिसे हमने ठुकरा दिया, हमें शक है कि यह आग उसी साजिश का परिणाम है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सिटी पुलिस के एएसआई व जांच अधिकारी गुलजार सिंह ने स्थित जायजा लेने व खोखा मालिकों के बयान दर्ज करने के बाद बताया कि रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजी जाएगी। जांच के बाद जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही नगर काउंसिल के प्रधान नरेंद्र शास्त्री भी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी खोखा मालिकों से सहानुभूति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें