फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में निगम-तीन अवैध इमारतों पर चलाया पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। बिल्डिंग बायलाज की अनदेखी करके बनाई गई तीन इमारतों पर बुधवार को नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चला दिया। शहर के कई हिस्सों में बनी इन इमारतों को गिरा दिया गया। इस मौके नगर निगम कमिश्नर केशव हिंगोनिया ने साफ शब्दों में कहा कि तय नियमों के अनुसार शहर में कोई भी निर्माण किया जा सकता है। किसी को नियमों की अनदेखी नहीं की जाएगी। अवैध निर्माणों और कब्जों के खिलाफ निगम का यह अभियान आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सरकारी महिंदरा कालेज के सामने और लोअर माल रोड पर अवैध ढंग से व्यवसायिक इमारतें बनाई गई थीं। इन तीनों इमारतों को नगर निगम ने गिरा दिया। इससे पहले निगम की ओर से 109 इमारतों को तय नियमों के अनुसार न बनाए जाने पर सील किया जा चुका है। कमिश्नर के मुताबिक लोअर माल रोड पर अमर आश्रम की ओर जाने वाली सड़क के दाएं हिस्से में बनाई गई तीन मंजिला इमारत नियमों के विपरीत बनाई गई थी। इस इमारत को बेशक बनाए गए करीब छह महीने से अधिक का समय हो गया है, निगम ने पीला पंजा चलाकर उसके शटर आदि को तोड़कर इमारत के एक हिस्से को गिराने की कार्रवाई की। साथ ही कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील की कि किसी भी तरह की इमारत को तैयार करने से पहले निगम की बिल्डिंग शाखा के पास इमारत का नक्शा पास कराने का आवेदन अवश्य करें। जिससे इमारत तैयार करने में किसी तरह का जोखिम न रहे। इसके साथ कमिश्नर ने कहा कि इमारत सामग्री बेहद महंगी हैं और थोड़ी सी नक्शा फीस बचाने के लिए किसी तरह का कोई जोखिम बेहद नुकसानदेह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें