फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : कोरोना संक्रमित सांसद सिमरनजीत सिंह मान की बिगड़ी तबीयत, राजिंदरा अस्पताल में शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। कोरोना संक्रमित संगरूर से नए चुने सांसद सिमरनजीत सिंह मान की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार रात उन्हें होम आइसोलेशन से पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल शिफ्ट किया गया है। 77 वर्षीय मान हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि मान के परिवार व डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेहतर है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 26 जून को जब सिमरनजीत सिंह मान संगरूर हलके के लोकसभा उपचुनाव जीते, तो विजय जुलूस निकालने के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनके गले में इंफेक्शन होने के कारण जब मान की कोविड जांच कराई गई, तो वह पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद डाक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेशन में रखा था। जानकारी के मुताबिक होम आइसोलेशन में उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा था। इसलिए उनकी हालत को देखते हुए मान को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के वार्ड नंबर पांच में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें