फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के सभी वादे झूठ, लोग रहें सुचेत-रणदीप सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली में विकास को लेकर दावे और पंजाब के लिए किए जा रहे बड़े-बड़े वादे कोरा झूठ हैं। मतदाता इन वादों व दावों से गुमराह न हों। वह बुधवार को शहर की शेरे पंजाब मार्केट में पटियाला शहरी से कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मेयर विष्णु शर्मा के हक में रखी रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरजेवाला ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार उनको अपने ही गढ़ में करारी हार का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने अपनी सरकार के साढ़े चार साल में किसी के लिए कुछ नहीं किया। सुरजेवाला ने लोगों को विष्णु शर्मा के हक में वोट डाल कर उन्हें जितवाने की अपील की।
उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के बारे में कहा कि कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों ने केजरीवाल सरकार की नाकामियों के चलते बिना स्वास्थ्य सेवाओं के अपनी कीमती जानें गंवाईं, लेकिन जब केजरीवाल का अपना परिवार कोरोना पाजिटिव हुआ, तो प्राइवेट से इलाज कराया। ऐसे में दिल्ली सरकार की कथनी व करनी में अंतर का पता लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें