फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: अगस्त में सामान्य से आठ फीसदी अधिक बारिश, अब दो सितंबर को भारी बारिश का जारी

Fri, 30 Aug 2024 10:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग ने दो सितंबर को पंजाब में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक अगले दो सप्ताह में पंजाब में बारिश सामान्य के नजदीक ही रहेगी।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भले ही जुलाई में मानसून ने निराश किया हो और बारिश कम दर्ज की गई लेकिन अगस्त में सामान्य से आठ फीसदी अधिक बारिश हुई है। पिछले एक सप्ताह में ही पंजाब में सामान्य से 53 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। अब सितंबर महीने की भी शुरुआत अच्छी रहेगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 1 से 30 अगस्त तक 143.9 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 154.8 एमएम की बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से 8 फीसदी अधिक है। वहीं पिछले एक सप्ताह (23 अगस्त से 29 अगस्त) तक पंजाब में 27.4 एमएम की सामान्य बारिश की तुलना में 42 फीसदी की बारिश पड़ी है। यह सामान्य से 53 फीसदी अधिक है। 

मौसम विभाग के मुताबिक बीते एक सप्ताह में हुई झमाझम बारिश ने अगस्त महीने में बारिश की कमी को पूरा कर दिया है, जबकि इससे पहले तक अगस्त महीने में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा रही थी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त महीने में फरीदकोट में सामान्य से 95 फीसदी अधिक, पटियाला में 37 फीसदी, तरनतारन में 206 फीसदी, अमृतसर में 34 फीसदी, गुरदासपुर में सात फीसदी, कपूरथला में भी सात फीसदी, लुधियाना में 11 फीसदी, पठानकोट में 26 फीसदी अधिक बारिश प्रमुख तौर पर दर्ज की गई है। 

अब सितंबर महीने की भी शुरुआत मानसून के लिहाज से अच्छी रहेगी। विभाग ने 2 सितंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक 1 से 12 सितंबर तक पंजाब में सामान्य के नजदीक बारिश होगी। इससे तापमान सामान्य के नजदीक या फिर इससे नीचे भी रह सकता है। 

बारिश की झड़ी जारी, लेकिन पारा बढ़ा

पंजाब में बीते 24 घंटों के दौरान कईं जगहों पर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अमृतसर में 20.0 एमएम, लुधियाना में 4.5, पटियाला में 4.1, पठानकोट में 9.0, बठिंडा में 9.0, एसबीएस नगर में 23.6 एमएम, बरनाला में 11.0, मोगा में 19.0, संगरूर में 10.0, रोपड़ में 2.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। हालांकि तापमान में 5.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 37.2 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का पारा 35.2, लुधियाना का 34.2, पटियाला का 35.6, पठानकोट का 34.6, जालंधर का 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह भी सामान्य के नजदीक है। सबसे कम 22.1 डिग्री का पारा संगरूर का दर्ज किया गया। अमृतसर, लुधियाना का न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे रहा। 

अमृतसर का न्यूनतम पारा 23.0 (सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 24.4 (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), पटियाला का 25.9, पठानकोट का 24.5, बठिंडा का 27.5, जालंधर का 26.0 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें