फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे दोगुने करने का झांसा देकर मारी 39 लाख की ठगी 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। कंपनी बनाकर निवेशकों को दोगुना पैसा व प्लाट देने का झांसा देकर 14 लोगों की ओर से 39 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना अनाज मंडी पुलिस ने मामले में सभी 14 को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

लखविंदर सिंह निवासी बारन जिला पटियाला ने पुलिस पास शिकायत की थी कि आरोपी रविंदर सिंह सिद्धू निवासी अमृतसर, राणा रमिंदर सिंह निवासी गांव जगदेव खुर्द अजनाला अमृतसर, पलविंदर सिंह निवासी अमृतसर, मनजिंदर सिंह चीमा निवासी देवी नगर कालोनी गुरदासपुर, गगनदीप सिंह निवासी अमृतसर, मुख्तियार सिंह निवासी अमृतसर, खजान सिंह निवासी अमृतसर, उमेश्वर सिंह निवासी नई दिल्ली, लेखराज निवासी नई दिल्ली, केजेएस बल निवासी मोहाली, के के दत्ता निवासी नई दिल्ली, विनोद कुमार निवासी फतेहाबाद, कृष्ण कुमार निवासी दिल्ली, सतनाम सिंह निवासी अमृतसर की ओर से चलाई जाती कंपनी का साल 2010 में दफ्तर पटियाला के दुखनिवारण साहिब के पास खोला गया था। कंपनी ने छह महीने में अपने निवेशकों को पैसा दोगुना करके देने और प्लाट देने की स्कीमें निकाली थीं, जिसमें शिकायतकर्ता समेत अन्य कईं लोगों ने करीब 39 लाख रुपये निवेश किए थे। बाद में कंपनी भाग गई। पुलिस ने इस शिकायत पर जांच के बाद सभी 14 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें