फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से मिला सिर कटा शव, परिजनों ने जाम किया अमृतसर-पठानकोट हाईवे

Sat, 28 Nov 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर की यूबीडीसी हाईडल नहर के फिरोजपुर कलां के पास पौने में 26 वर्षीय युवक का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


इसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को दी गई। युवक की पहचान अमित कुमार पुत्र भीष्म दास निवासी नवां पिंड सुजानपुर के रूप में हुई है।

अमित के बड़े भाई अश्वनी कुमार ने बताया कि उनका भाई हटली मोड़ पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर का काम करता था। तीन माह पहले अचानक उसने वहां से काम छोड़ दिया।

इसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा। 25 नवंबर को उनका भाई रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए घर से निकला लेकिन वापस घर नहीं लौटा। वह फोन भी घर पर ही छोड़कर गया था।

काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर उन्होंने थाना सुजानपुर में गुमशुदगी की शिकायत दी। शुक्रवार को यूबीडीसी हाईडल नहर के फिरोजपुर कलां के पास पौने में अमित का शव मिला।
विज्ञापन


अमित के भाई ने बताया कि जब से उनके भाई ने काम छोड़ा था उसे रोज एक फोन आता था। उसे सुनकर वह परेशान हो जाता था।

कुछ दिनों से वह ज्यादा परेशान रहने लगा था। मृतक के परिजनों ने शव को अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने कहा कि अमित के अंग पूरे नहीं हैं। जब तक पूरे अंग नहीं मिलेंगे वह संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस को चेतावनी दी कि 24 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


डीएसपी रणजीत सिंह का कहना है कि परिजनों के बयान पर हत्या का का मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा जिस जगह पर मृतक का शव मिला है उस क्षेत्र की अच्छे से जांच की जा रही है। मृतक के फोन की कॉल को भी ट्रेस किया जा रहा है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें