फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में 13 घायल, दो की हालत गंभीर

Sat, 28 Nov 2015 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक आशा बहू समेत नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत काफी नाजुक है। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज निवासी राशिद (30), दिलशाद (25), जैशपुर रुपईडीहा निवासी भुल्लन (65) और मोहम्मद हनीफ (50) स्कॉर्पियो से शनिवार दोपहर नानपारा की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान बाबागंज कस्बे के पास बाबा कुट्टी के निकट स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार सभी लोग जख्मी हुए हैं। भुल्लन और हनीफ की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन


पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। इसी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के बाबा कुट्टी के पास बुग्गी और बाइक में हुई भिड़ंत में बुग्गी सवार साईंपुरवा निवासी मेराज घायल हुआ, घोड़ी की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार नेपाली युवक को हल्की चोट आई है।

जरवल में मुस्फाबाद के पास सड़क पार कर रही भयापुरवा निवासी 60 वर्षीय हाजरा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

वहीं, इसी थाना क्षेत्र में धोबीघाट के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। बाइक सवार हुजूरपुर के कुट्टी निवासी दयाशंकर (28) व विजय कुमार (36) घायल हुए हैं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

उधर, फखरपुर के वजीरगंज गांव निवासी फरीद खां (30) और अरशद (38) शनिवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर शहर से गांव लौट रहे थे।

फरीद देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहराइच-लखनऊ मार्ग पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पहुंचा था कि सामने अचानक एक पैदल यात्री आ गया।

फरीद ने पैदल यात्री को बचाने के लिए ब्रेक लगाई जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और बाइक समेत खड्ड में चला गया। फरीद व अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। पैदल यात्री भी घायल हुआ है।

उसकी पहचान हुजूरपुर थाना क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव निवासी राम गोपाल पुत्र झगरू के रूप में हुई है। लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। राम गोपाल की हालत गंभीर है।

उधर, नानपारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव निवासी बच्छराज (25) शनिवार दोपहर इमामगंज मार्ग पर कोटवा गांव के पास बाइक से गिरकर जख्मी हुआ है।

यह हादसा बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से हुआ है। रिसिया थाना अंतर्गत परसाकोदी गांव निवासी आशा कार्यकर्त्री शबीना बेगम (30) शनिवार दोपहर बाइक से अपने गांव जा रही थी।

कटिलिया गांव के पास अचानक गाड़ी के सामने बकरा आ गया, जिससे टकराकर शबीना गिर पड़ी और घायल हो गई। रिसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉ मोहसिन ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें