फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर 32 लाख की ठगी

Sun, 31 Jan 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कोट कुजलस राए में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ट्रेवल एजेंटों ने अमेरिका भेजने के नाम पर 32 लाख रूपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस थाना सिटी बटाला ने  शिकायत की जांच करने के बाद आरोपी एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दोनों एजेंट आपस में बाप-बेटा हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता बाका बिहारी निवासी कोट कुजलस राये बटाला ने बताया कि उसने अपने भतीजे को अमेरिका भेजने के लिए सन्नी अरोड़ा और उसके पिता करतार चंद वासी जालंधर को 32 लाख रुपये दिए थे। उसने बताया कि उक्त एजेंटों न तो उसके भतीजे को अमेरिका भेजा और न ही उसके रुपये वापस किए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त लोगों ने उसके साथ 32 लाख रुपये की ठगी की है। बाका बिहारी की शिकायत की जांच एसआई कुलवंत सिंह इंचार्ज एंटी फ्राड स्टाफ बटाला ने की। जांच शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए। इसके बाद सिटी पुलिस बटाला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल नामजद पिता-पुत्र पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें