शनिवार को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तस्कर गुरलाल उर्फ बिक्रम की महिला मित्र के बारे नए खुलासे गुए हैं। पता चला है कि अमनदीप कौर निवासी छेहरटा बड़ी तस्कर है। वह दीपावली से एक दिन पहले ही हेरोइन तस्करी के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आई थी।
अमनदीप कौर को तरनतारन के नारकोटिक्स सेल ने 13 सितंबर 2015 को डेढ़ सौ ग्राम होरोइन सहित गिरफ्तार किया था। दीपावली से एक दिन वह जमानत पर बाहर आई थी। बाहर आने के बाद उसने फिर से तस्करी शुरू कर दी। रविवार को गुरलाल उर्फ बिक्रम के शव पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने लाश उसके परिजनों के हवाले कर।
बिक्रम पर भी पूर्व में थाना घरिंडा में 110 ग्राम नशीला पाउडर का एक मामला दर्ज था। 2015 में वह जेल से जमानत पर आया था। थाना सराय अमानत खा के प्रभारी सूचा सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर लिया गया है। जख्मी अमनदीप कौर को गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया गया।
उसकी निगरानी में फोर्स लगा दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में महिला के संबंध कई बड़े तस्करों हैं, जिनसे वह हेरोइन, नशीला पाउडर लेकर बेचती थी। इनमें गुरजंट सिंह भोलू का नाम सामने आ रहा है। फिलहाल भोलू तस्कर फरार है। वहीं महिला के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि जिस दिन वह डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन के केस से जमानत पर बाहर आई थी उस दिन से उसे इस धंधे को छोड़ देने के लिए काफी समझाया पर नहीं मानी।