फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: डेरा मुखी के सत्संग का विरोध, बठिंडा जा रहे समर्थकों को सिख संगठनों ने रोका, तनाव

Sun, 29 Jan 2023 11:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम को पैरोल मिली है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम डेरे के कार्यक्रमों में सक्रिय है। रविवार को पंजाब में ऑनलाइन सत्संग का आयोजन किया है। 

विज्ञापन
अजनाला के काफिले की तस्वीर, जिसको पुलिस ने रोका है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरामुखी के ऑनलाइन सत्संग के विरोध में सिख जत्थेबंदियों ने रविवार को डेरा सलाबतपुरा और बठिंडा गोनियाना रोड समेत गांव अकलिया में धरना लगाकर डेरा प्रेमियों के सामने ही डेरा मुखी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं डेरा सलाबतपुरा के समीप जलाल में डेरा समर्थक और सिख समुदाय के लोग आमने-सामने टकराव की स्थिति में हो गए थे लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने दोनों गुटों को आपस में भिड़ने नहीं दिया। 

विज्ञापन


10 के करीब सिख समुदाय के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा 12 अन्य सिख समुदाय के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना नेहिया वाला में रखा। एसएसपी ने बताया कि कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया। भारी पुलिस फोर्स ने मौके हुए तनावपूर्ण माहौल को कंट्रोल कर लिया। सिख नेता अमरीक सिंह अजनाला ने केंद्र सरकार से बंदी सिंहों की रिहाई के लिए मांग की और डेरा मुखी की पैरोल को खारिज करने की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार डेरामुखी गुरमीत राम रहीम द्वारा ऑनलाइन सत्संग करने का आदेश डेरा समर्थकों तक पहुंचाया गया था। इसके चलते रविवार को पंजाब के सबसे बड़े डेरा सलाबतपुरा में राज्य भर से डेरा समर्थक रविवार सुबह ही पहुंचना शुरू हो गए थे। वहीं डेरामुखी के ऑनलाइन सत्संग के विरोध में अलग-अलग सिख जत्थेबंदियों के सदस्यों ने गांव जलाल, अकलिया और बठिंडा गोनियाना रोड पर धरना लगाकर वहां से गुजर रहे डेरा समर्थकों के सामने डेरामुखी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सिख समुदाय के लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया। गांव जलाल में धरना दे रहे सिख समुदाय के लोगों ने जब डेरामुखी के विरोध में नारेबाजी की तो नजदीक खड़े डेरा समर्थक गुस्से में आकर सिख समुदाय के लोगों की तरफ बढ़ने लगे। माहौल तनावपूर्ण होता देख डीएसपी और एसपी ने पुलिस फोर्स की सहायता से सिख समुदाय के लोगों का धरना खत्म करवा दिया और 10 के करीब सिख समुदाय के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बिठा लिया। इसके बाद पुलिस ने डेरा समर्थकों की रुकी हुई बसों को डेरा की तरफ रवाना किया।

वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी जे इलेनचेजियन ने बताया कि पुलिस 22 के करीब सिख समुदाय के लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि सिख नेता अमरीक सिंह अजनाला समेत अन्य नेता को भी पुलिस ने रोककर रखा है।

डेरा मुखी को मिली पैरोल का विरोध
डेरा सलाबतपुरा के नजदीक गांव जलाल में धरना लगाने वाले सिख समुदाय के लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार बंदी सिंहों को सजा पूरी होने के बावजूद नहीं रिहा किया जा रहा और दूसरी तरफ पंजाब का माहौल खराब करने के लिए डेरा मुखी राम रहीम को कुछ समय बाद ही लगातार पैरोल दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार और राज्य सरकार से अनुरोध करते हैं कि डेरा मुखी की पैरोल को रद्द किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें