फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मुक्तसर में तेज आंधी और बरसात का कहर, दो घरों की छत गिरी, एक मजदूर की मौत

Sat, 18 Jun 2022 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

कोटली संघर की पीड़ित चरनजीत कौर ने कहा कि मकान की छत गिरने से कमरे में पड़ी पेटी, अलमारी, कुर्सियां, पंखा और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन
मुक्तसर में आंधी-बरसात से गिरी मकान की छत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शुक्रवार रात आंधी बरसात से काफी नुकसान हुआ। मुक्तसर के मंडी लक्खेवाली में तेज बरसात और आंधी के बीच एक मजदूर परिवार के मकान की छत गिर गई। इससे मजदूर की मौत हो गई। जबकि मृतक मजदूर की पत्नी घायल हो गई। वहीं गांव कोटली संघर में शुक्रवार रात तेज आंधी व बारिश से एक मजदूर परिवार के मकान की छत गिर गई। गनीमत ये रही कि जब ये हादसा हुआ तब परिवार के सदस्य बगल के कमरे में सो रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात आंधी व जोरदार बारिश के बीच मंडी लक्खेवाली निवासी मजदूर गुरदेव सिंह (70) पुत्र गुरदयाल सिंह के मकान की छत गिर गई। जब मकान की छत गिरी तब गुरदेव सिंह अपनी पत्नी सहित कमरे में सो रहा था। छत के साथ ही गुरदेव सिंह पर लोहे का गाडर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है। 

वहीं गांव कोटली संघर की पीड़ित चरनजीत कौर पत्नी दलजीत सिंह ने बताया कि गत रात बारिश से मकान की छत गिर गई। जिस समय ये घटना घटी तब वे साथ वाले कमरे में अपने पति, दो बच्चों व मां जसविंदर कौर सहित सो रहे थे। छत गिरने से कमरे में पड़ी पेटी, अलमारी, कुर्सियां, पंखा और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वे मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। दूसरे कमरे की हालत भी दयनीय है। वो कभी भी गिर सकता है। आर्थिक पक्ष से कमजोर होने के चलते वे कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मकान के निर्माण के लिए ग्रांट की मांग कर चुके हैं, मगर मांग पूरी न हुई। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार से कमरे के दोबारा निर्माण के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें