फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: दही में निकला मरा चूहा, खाकर दो बीमार, नागरिक अस्पताल में दाखिल, हालत स्थिर

Thu, 11 Aug 2022 01:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

दोनों पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में दाखिल हैं और हालत स्थिर है। कंपनी के पदाधिकारियों ने गलती पर माफी मांगी है। वहीं मरीजों को चार दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जीरकपुर के बलटाना में नामी कंपनी द्वारा बेचे जा रहे पैकिंग दही में मरा चूहा निकला। पैकेट में मरा चूहा होने का जब तक पता चला, तब तक दो लोग दही खा चुके थे। तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने इनकी हालत को स्थिर बताया है परंतु चार दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में रहने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बलटाना में आरती नामक महिला की सेक्टर-19 पंचकूला रोड पर लेडीज गारमेंट्स की दुकान है। उनका भतीजा मोहित दुकान के काम में उनका हाथ बंटाता है। मंगलवार को आरती ने उसे पैसे देकर पास स्थित एक दुकान से दही मंगवाया। दही का पैकेट पूरा खोलने के बजाय थोड़ा सा काटकर कुछ दही आरती के पिता और भतीजे मोहित ने खाया।

दही खाने के कुछ घंटों बाद दोनों की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्होंने यह समझकर नजरअंदाज कर दिया कि मौसम के बदलाव का असर है। वहीं कुछ देर बाद जब उन्होंने दही खाने के लिए फ्रिज में रखा पैकेट खोला तो उसके अंदर से मरा चूहा निकलकर बाहर आ गिरा।
विज्ञापन


उसे देखकर पहले तो वह घबरा गई। इसके बाद उन्होंने पिता और भतीजे को तुरंत पंचकूला स्थित सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां डॉक्टरों द्वारा किए इलाज के बाद दोनों की हालत अभी स्थिर है परंतु दोनों को अगले चार दिन तक डॉक्टरों की देखरेख में रहने के लिए कहा गया है।

आरती ने बताया कि मामला जब मीडिया की सुर्खियां बना तो कंपनी के एक पदाधिकारी उनके पास आ पहुंचे। उन्होंने इस गलती को लेकर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न होने का भरोसा दिया। दूसरी ओर आरती ने कंपनी के खिलाफ किसी तरह की शिकायत देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें