फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सास-बहू की लड़ाई बनी तमाशा: पानी की टंकी पर सास, मोबाइल टावर पर चढ़ गई बहू, समझौता करा रही पुलिस

Tue, 22 Oct 2024 08:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब में सास और बहू की लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाए। सास पानी की टंकी पर चढ़ गई तो वहीं बहू मोबाइल टावर के ऊपर चढ़कर बैठ गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को मनाने में जुटी है। 
विज्ञापन
पानी की टंकी पर सास और टावर पर चढ़ी बहू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सास-बहू की घर की लड़ाई में पूरे गांव के लिए तमाशा बन गई। पंजाब के बरनाला के गांव भगतपुरा में सास और बहू के बीच की लड़ाई पूरे गांव में खुलेआम हो गई। आपसी लड़ाई से परेशान सास गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। वहीं, उसकी बहू गांव की अनाज मंडी के टावर पर चढ़ गई और दोनों के हक में नीचे लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने मामूली विवाद को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


टंकी पर चढ़ी सास और अन्य लोगों ने कहा कि पहले तो उनकी बहू ने उसे पीटा और उसके बदले पुलिस उनके लोगों को ले गई। जबकि दोनों पार्टियों के झगड़े से उनका कोई लेना-देना नहीं है। राजनीतिक बदले की भावना से उन्हें इस मामले से जोड़ा गया और थाने भेजकर अपमानित किया गया। इसके विरोध में पानी टंकी पर चढ़ गए हैं। जब तक उनके लोगों को रिहा नहीं किया जाएगा और न्याय नहीं दिया जाएगा, वे नीचे नहीं उतरेंगे।

दूसरी तरफ बहू भी अनाज मंडी में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने कहा कि उनके मामले को राजनीतिक रंग देकर धमकाया जा रहा है। उन्हें भी पीटा गया है और अगर न्याय नहीं मिला तो वह नीचे नहीं उतरेंगी। एसएचओ शैहना ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है और जल्दी ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें