फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी मंजिल से कूदा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतक के ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के ससुर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा-306 के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मुनीश सिंह (37) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ढकोली पुलिस ने मृतक के पिता मधु सिंह वासी गांव डाढ़ी थाना बहेड़ी जिला बरेली यूपी की शिकायत पर मुनीश के ससुर संसार सिंह वासी सुषमा करिशेंट सोसाइटी गाजीपुर ढकोली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दी है।
जांच अधिकारी ने बताया कि मुनीश के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा ढकोली में अपने परिवार सहित रह रहा था। उसका बेटा मुनीश सिंह अपने ससुर संसार सिंह के साथ मिलकर वेयर हाउस का काम करता था। कुछ दिन पहले उसके ससुर संसार सिंह ने धोखाधड़ी कर उसके बेटे के पैसे अपने व अपनी बेटी के खाते में डलवा लिए। बाद में वे लोग उसके बेटे को तंग परेशान करने लगे। इस कारण उसका लड़का परेशान रहने लगा। 20 अक्तूबर को उसने घर की छत पर चढ़कर 6वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें