फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पशु को बचाते हुए फ्लाईओवर के पिलर से टकराया युवक, मौत

Sun, 28 Jan 2024 08:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट प्रोजेक्ट के सामने हुआ हादसा, लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट नामक प्रोजेक्ट के सामने एक युवक रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे सड़क पर घूम रहे एक लावारिस पशु को बचाते हुए फ्लाईओवर के पिलर में जा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना के विरोध में लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ रोष जताया है।
मृतक के दोस्त पंकज निवासी बसंत विहार फेस-2 ढकोली ने बताया कि वह अपने दोस्त की बाइक पर बेस्ट प्राइस की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के नजदीक पहुंचे तो मोटरसाइकिल के सामने के लावारिस पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में उनके मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल फ्लाईओवर के पिलर में जा टकराई। मृतक पंकज का सिर पिलर के साथ टकराने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने राहगीरों और पुलिस की मदद से शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सौंप दिया। जांच अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि मृतक के दोस्त पंकज की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

युवक की मौत पर लोगों ने जताया रोष
इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह बेहद दर्दनाक घटना है। लोगों ने हैरानी जताते हुए कहा कि लावारिस पशुओं के कारण रोज कोई न कोई हादसा होता है। लोग ने नगर परिषद व प्रशासन को कई बार चेताया भी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि फिर किसी घर का चिराग न बुझे।
विज्ञापन

कोट्स:
यह बेहद दुखद घटना है, जो नहीं होनी चाहिए। घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाने जा रहा है और शहर में एक और गोशाला बनाने की तैयारी है। इसके बाद समस्या का हल हो जाएगा। इस समय जो गोशाला चल रही है, वह पूरी भर चुकी है।
-रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें