फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी बस सर्विस के लिए करना होगा इंतजार, अब गेंद ट्रांसपोर्ट विभाग के पाले में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से चलाई जाने वाली लोकल सिटी बस सर्विस के लिए लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी तक नगर निगम के पास बसों को चलाने संबंधी परमिट नहीं है। नगर निगम ने परमिट लेने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग को बुधवार को फाइल भेजी है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही इस दिशा में कार्रवाई होगी। अधिकारियों का दावा है कि जैसे ही वहां से फाइल को हरी झंडी मिलेगी तो इसके बाद बसों संबंधी टेंडर से लेकर अन्य सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। वहीं, इलाके के लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

46 साल से इलाके में लोकल सिटी बस सर्विस नहीं चल पाई है। करीब दस साल से लोकल सिटी बस सर्विस चलाने के लिए नगर निगम योजनाएं बना रहा है, लेकिन हर बार इस प्रोजेक्ट में अड़चन पैदा हो जाती है। जिससे नगर निगम की सारी मेहनत पर आखिर समय में आकर पानी फिर जाता है। इस बार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नगर निगम की तरफ से लोकल सिटी बस सर्विस चलाने के लिए पूरा प्रस्ताव तैयार किया। इस प्रोजेक्ट की विशेषता यह थी कि इसमें नगर निगम और सरकार को वित्तीय बोझ नहीं पड़ना था। बल्कि बस चलाने वाली कंपनी को बसों पर विज्ञापन के माध्यम से अपना खर्च निकालना था। साथ ही पूरे शहर में दस रुपये में सैर की सुविधा दी जानी थी। इस प्रोजेक्ट को इस बार निकाय विभाग से मंजूरी मिल गई है, लेकिन जनवरी में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई थी। ऐसे में इस संबंधी आगे की प्रक्रिया रुक गई थी। वहीं, अब नगर निगम ने अपनी फाइल मंजूरी के लिए भेज दी है। उम्मीद है कि नई सरकार के सक्रिय होते ही प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद नगर निगम टेंडर और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर आने वाले दो से तीन महीनों में बस सर्विस चला देगा।
बसों के लिए बनाए यह रूट
नगर निगम की ओर से बसों के रूट भी तैयार कर लिए गए हैं। इस दौरान उन जगहों को चुना गया है, जहां पर लोगों का आना जाना अधिक रहता है। इसके अलावा सभी सरकारी दफ्तरों को कवर किया गया। स्कूल और कॉलेज के टाइम का भी ध्यान रखा गया है। जिससे इलाके के लोगों को फायदा मिल सके। इन रूटों में मुख्य रूप से सेक्टर-80 से पीजीआई और पीयू, फेज-6 से 11, एयरपोर्ट, इंडस्ट्रियल एरिया समेत अन्य एरिया को कवर किया जाएगा। इस दौरान सीएनजी बसें ग्रिड सिस्टम में चलेंगी और इसके लिए ऑनलाइन एप भी तैयार होगा। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल एप से बस को ट्रैक कर पाएगा।
विज्ञापन

बस क्यू शेल्टर आदि सब तैयार
इलाके में सिटी बस सर्विस चलाने के लिए नगर निगम काफी समय से काम रही है। पूरे इलाके में बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं। वहीं, बस क्यू शेल्टर की देखभाल का जिम्मा एक निजी कंपनी को सौंप गई है। यह बस क्यू शेल्टर भी पीपीपी मोड़ पर चल रहे हैं। हालांकि सिटी बस सर्विस न चलने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
फाइल विभाग को भेजी है, जल्दी ही मिलेगी मंजूरी
बसों के परमिट के लिए फाइल बनाकर ट्रांसपोर्ट विभाग को भेज दी गई। उम्मीद है कि नई सरकार से जल्दी ही प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाएगी। इसे बाद नगर निगम की ओर से ही आगे की कार्रवाई की जानी है। लोगों को इससे काफी फायदा होगा। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर नगर निगम मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें