फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गली में खड़ा ऑटो हटाने के लिए कहा तो पूरे परिवार ने किया हमला

Fri, 07 Jun 2024 07:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में घायल फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गली से रेहड़ी पर सामान ले जाने के लिए बीच में खड़ा ऑटो हटाने के लिए कहा तो पूरे परिवार ने हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति के सिर और हाथ पैर में काफी गंभीर चोट आई है, जब घायल की बेटी पिता को बचाने के लिए बीच में आई तो उस पर भी पत्थर से वार किया। सभी को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरी घटना की सूचना घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

गांव जगतपुरा वासी राजकुमार ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है। वीरवार को सेक्टर-74 में एक घर का काम खत्म किया तो मकान मालिक ने घर का पुराना सामान दे दिया। उसे वह रेहड़ी किराए पर बुलाकर अपने घर लेकर चला गया। जब घर से एक गली दूर पहुंचा तो गली के बीच एक ऑटो खड़ा हुआ था। उसने ऑटो के मालिक को गली से ऑटो हटाने के लिए कहा, इस पर वह उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने उसे गाली देने से रोका तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा, इतनी देर में ऑटो मालिक के परिवार के और लोग आ गए। वह सब मिलकर उसे पीटने लगे। लड़ाई का शोर सुनकर घायल की बेटी जब मौके पर गई तो उसने देखा कि आठ लोग मिलकर उसके पिता को पीट रहे थे। जब वह बचाने के लिए गई तो उसके मुंह पर भी किसी ने पत्थर से वार कर दिया। उसके मुंह से काफी खून बहने लगा। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा होती देख हमलावर घर में चले गए। घायलों के परिजनों ने उन्हें फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता लगा कि राजकुमार के सिर पर पंच लगने से काफी चोट आई है और बेटी के भी मुंह पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें