फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में दो दिन पानी का संकट, कजौली वाटर वर्क्स के मेन हाईडर की जा रही लीकेज रोकने को मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के लोगों को दिन पानी के संकट का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि कजौली वाटर वर्क्स के मेन हाईडर में लीकेज रोकने के लिए मरम्मत की जा रही है। इस कारण शहर के फेज-1 और 2 में होने वाली पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा। विभाग की टीमें वाटर लाइन की मरम्मत करने में जुट गईं हैं। हालांकि विभाग लोगों को उपलब्धता के आधार पर पानी मुहैया करवाने की कोशिश में जुटा हुआ है। विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कजौली वाटर वर्क्स की मेन हाईडर में लीकेज की वजह से फेज-एक और दो की सप्लाई प्रभावित होगी। इससे शहर में फेज 1 से 7 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से 5 में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा। विभाग के अधिकारियों की मानें तो उनकी टीमें पाइपलाइन की मरम्मत में जुटी हुई हैं। लेकिन इस काम को करने में थोड़ा समय लगेगा। ऐसे में 19 अगस्त को शाम को कम प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी। जबकि 20 को सुबह और शाम पानी की सप्लाई उपलब्धता के हिसाब से होगी। बता दें कि कजौली वाटर वर्क्स से आने वाले पानी की सप्लाई पर काफी समय से असर दिख रहा है। जिससे आए दिन लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
अब निगम निभाएं जिम्मेदारी भेजे टैंकर
इस मामले में मोहाली विकास मंच और ‘आप’ के वरिष्ठ नेता का कहना है कि शहर के लोगों को पानी के संकट से बचाने के लिए अब नगर निगम को जिम्मेदारी निभानी होगी। निगम ने कुछ दिन पहले ही पानी के नए टैंकर खरीदे थे। ऐसे में जहां भी पानी की दिक्कत होती है, उस इलाके में पानी की सप्लाई की जाए, ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। उनका कहना है कि जब लो प्रेशर से पानी आएगा तो फर्स्ट फ्लोर तो दूर ग्राउंड फ्लोर में रहने वाले लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें